मऊरानीपुर: तहसील के कई गांवों में लगातार हो रही मौसमी बारिश, किसानों के लिए बनी परेशानी, बुबाई एवं फसल दोनों पर संकट
रविवार की शाम 3 बजे तहसील क्षेत्र के कई गांवों के किसानों ने बताया कि खेतों में जलभराव की स्थिति ऐसी हो गई है कि ट्रैक्टर और हल भी खेतों में नही पहुंच पा रहे।और जिन किसानों ने पहले खरीफ की फसलों की बुबाई कर दी थी।उनकी फसल में लगातार पानी भरा रहने से सडने गलने लगी है।किसानों का कहना है कि अब तक जितनी मेहनत की,सब मिट्टी में मिलने के साथ पानी में बहती नजर आ रही