मऊरानीपुर: पहाड़ी बांध स्थित धसान नदी का जलस्तर बढ़ा, 3 घंटे में बांध के 8 गेट खोलकर 65,500 क्यूसेक पानी की निकासी की गई
शनिवार की सुबह 5 बजे पहाड़ी बांध स्थित धसान नदी में जल स्तर बढ़ जाने से बांध के 8 गेट खोलकर 65 हजार 500 क्यूसिक बरसाती पानी की निकासी की गई।गेटमेन ने बताया है कि बांध का जलस्तर बढ़ जाने से 8 गेट खोलकर कर पानी की निकासी की जा रही।यह निकासी 3 घंटे तक की जाएगी।तो वहीं प्रशासन ने आस के लोगों से घरों में रहने की अपील करते हुए कहा कि घर में रहे और सुरक्षित रहे।