मऊरानीपुर: सिजारी खुर्द में नाले पर कब्जा होने से घरों में घुसा बारिश का पानी, गांव में बाढ़ जैसे हुए हालात
सिजारी खुर्द में बरसात के पानी की उचित निकासी न होने के कारण बीच गांव में पानी का जल भराव हो रहा है। शनिवार की सुबह 8 बजे ग्रामीणों ने बताया कि समय रहते गांव की नालियों साफ सफाई हो जाती तो गांव में जल भराव की समस्या उत्पन्न न होती।ग्रामीणों ने बताया कि खेतों के पानी भी गांव में आने की वजह से घरों में पानी घुस रहा और गांव में बाढ़ जैसे हालत उत्पन्न हो रहे।