मऊरानीपुर: पचबई में एक माह से ट्रांसफार्मर खराब, गांव अंधेरे में, ग्रामीणों ने विभाग के अधिकारियों के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए
रविवार की दोपहर 2 बजे उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में पचवई में विद्युत विभाग की तानाशाही के खिलाफ किसान पंचायत आयोजित की गई।जिसमें ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर मोर्चा खोलते हुए विद्युत विभाग के अधिकारियों के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए।ग्रामीणों ने बताया कि विगत एक माह से विद्युत ट्रांसफार्मर खराब पड़ा हुआ है।