मऊरानीपुर: नेशनल हाइवे झाँसी-खजुराहो पर तेज रफ्तार बस डिवाइडर पर चढ़ी, मची चीख-पुकार
शनिवार की सुबह 9 बजे झांसी खजुराहो राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक गाय को बचाने के चक्कर में सवारियों से भरी बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई।एवं बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई।गनीमत रही कि यात्रियों को किसी प्रकार की चोटें नहीं आई।कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आईं।बस दिल्ली से छतरपुर जा रही थी।तभी बस के आगे अचानक आ जाने से यह हादसा हो गया।