छतरपुर: ग्राम धौरी में कलयुगी बेटे ने की मां के साथ मारपीट, घायल मां जिला अस्पताल में भर्ती
ओरछा रोड थाना क्षेत्र के ग्राम धौरी के रहने वाली रामधकेली जोगी के साथ उनके ही बेटे ने घरेलू विवाद के चलते मारपीट कर दी, मारपीट के बाद महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार जारी है। वहीं महिला के सीने में गंभीर चोट आई है। महिला के द्वारा जिला अस्पताल में आज 12 अप्रैल दोपहर 3:30 बजे जानकारी दी गई।