डायल 112 चालक पर फर्जी दस्तावेज से नौकरी का आरोप,एसपी से करवाई की माँग
छतरपुर में डायल 112 कोतवाली की एफआरबी क्रमांक 01 में पदस्थ चालक मनीष शर्मा के खिलाफ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में गंभीर आरोपो के साथ शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि संबंधित चालक मनीष शर्मा ने कथित तौर पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी प्राप्त की है। शिकायतकर्ता ने मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी कर्मचारियों को तत्काल सेवा से हटाने और कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
पुलिस अधीक्षक को सौंपे गये आवेदन के अनुसार, कोतवाली थाना अंतर्गत डायल-112 में चालक के रूप में कार्यरत मनीष शर्मा के ख़िलाफ शिकायत की गई है। आवेदन में दावा किया गया है कि संबंधित कर्मचारी एक अपराधिक प्रकरण में आरोपी है, जिसका मामला द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश महोदय के समक्ष विचार अधीन है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि डायल 112 की नौकरी हासिल करने के लिए आरोपी मनीष शर्मा द्वारा फर्जी दस्तावेज व फर्जी चरित्र प्रमाण पत्र का प्रयोग किया गया है।