छतरपुर में नाबालिग बच्ची को मुस्लिम युवक बहला-फुसलाकर ले जाने के प्रयास को पुलिस और VHP की तत्परता ने नाकाम कर दिया। आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।,मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है। आरोप है कि मुस्लिम युवक अमन राइन नामक युवक ने बीती रात रात 2 बजे एक नाबालिग बच्ची को बहला-फुसलाकर ले जाने और परिवार को जान से मारने की धमकी दी,पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए परिजनों को जानकारी दी।विश्व हिंदू परिषद ने तुरंत पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने आरोपी के पिता को थाने बुलाकर पूछताछ की। ,और कुछ ही घंटों में बच्ची को सुरक्षित बरामद कर परिजनों को सौंप दिया गया।हिंदू संगठन के नेताओं का कहना है कि आरोपी युवक कई, हिंदू लडकियों को अपने जाल मे फंसाता है, टीआई का कहना है कि परिजनों की शिकायत पर FIR दर्ज की जा रही है। आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
हिमांशु अग्रवाल
छतरपुर