छतरपुर में दहेज की मांग पूरी न होने पर एक नवविवाहिता की हत्या का आरोप लगा है। ससुराल पक्ष पर करंट लगाकर मारने का संगीन आरोप है। पुलिस जांच में जुटी है।मामला कोतवाली थाने के रामनगर का है। मृतका रोशनी पटेल की शादी 5 मई 2025 को अशोक पटेल से हुई थी। रोशनी के परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज में फोर व्हीलर और छतरपुर में प्लॉट की मांग कर रहे थे। रोशनी के मामा उमेश पटेल के मुताबिक, घटना से एक दिन पहले रोशनी ने फोन पर बताया था कि उसके साथ मारपीट हो रही है। अगले दिन सुबह 10 बजे आरोपियों ने रोशनी की पिटाई की और करंट लगाकर उसकी हत्या कर दी। शाम को परिजनों को सूचना मिली।,परिजनों ने पति अशोक, ससुर गणेशी, जेठ मगन, जेठानी और सास के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस ने शव का PM कराया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजन दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
हिमांशु अग्रवाल
छतरपुर