रूड़की: लोकसभा प्रत्याशी उमेश कुमार द्वारा निजी खर्च पर कराए जा रहे विकास कार्यों की हरिद्वार क्षेत्रवासियों में चर्चा हुई तेज़
हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी और खानपुर विधानसभा क्षेत्र के चर्चित निर्दलीय विधायक उमेश कुमार, हरिद्वार क्षेत्र में चर्चा का विषय बन चुके हैं। लोकसभा प्रत्याशी उमेश कुमार विभिन्न क्षेत्रों में निजी खर्च पर कई धार्मिक स्थलों का निर्माण और आज तक 501 गरीब और अनाथ कन्याओं का विवाह करा चुके हैं। लोकसभा प्रत्याशी उमेश कुमार के समर्थन में भारी जनसमर्थन जुट रहा है।