रूड़की: धनोरी के पास से चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो बाइक चोरों को किया गिरफ्तार,चोरी की गई पांच बाइक बरामद
रुड़की की पिरान कलियर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने बाइक चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के चलते चेकिंग के दौरान धनोरी के पास से महमूदपुर गांव निवासी आबाद पुत्र शमशाद और अजीम पुत्र नसीम नाम के दो बाइक चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनकी निशानदेही पर पुलिस के द्वारा चोरी की गई पांच बाइक बरामद कर ली गई है।