रूड़की: मिलिट्री हॉस्पिटल के पास से पुलिस ने अंग्रेजी शराब के दो तस्करों को किया गिरफ्तार,अंग्रेजी शराब की बरामद
रुड़की कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मिलिट्री हॉस्पिटल के पास से भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी निवासी विशाल पुत्र विनोद और भगवानपुर थाना क्षेत्र के धीर माजरा गांव निवासी मंजीत पुत्र चमन लाल नाम के दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से पुलिस ने अंग्रेजी शराब की 48 बोतले बरामद कर ली है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।