रूड़की: कलियर में सट्टा खिला रहे एक सटोरी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,सट्टा पर्ची और नगदी की बरामद
रुड़की की पिरान कलियर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अवैध सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे हैं अभियान के चलते कलियर में सट्टा खिला रहे पिरान कलियर निवासी फरमान मंसूरी पुत्र मोहम्मद जमीर नाम के एक सटोरी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से पुलिस ने सट्टा पर्ची और ₹1700 की नगदी बरामद कर ली है। पुलिस ने फरमान मंसूरी के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया है।