रूड़की: शेरपुर पहुंचे हरिद्वार लोकसभा से भाजपा के प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत का हुआ जोरदार स्वागत
रुड़की में हरिद्वार रोड पर स्थित शेरपुर में पहुंचे हरिद्वार लोकसभा से भाजपा के प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत का कार्यकर्ताओं के द्वारा जोरदार स्वागत किया गया है। इस मौके पर त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि हरिद्वार लोकसभा के लोगों के वह आभारी है कि उनको इतना सम्मान दिया गया है।उन्होंने कहा कि इतना बड़ा जन सैलाब देखकर उन्हें कुछ भी सोचने की जरूरत नहीं रही है।