रूड़की: वर्ल्ड बैंक कॉलोनी के पास से पुलिस ने नशे के एक तस्कर को किया गिरफ्तार,स्मैक की बरामद
रुड़की कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। लोकसभा चुनाव को लेकर माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के चलते पुलिस ने वर्ल्ड बैंक कॉलोनी के पास से रामपुर निवासी अहमद अली पुत्र मोहम्मद अली नाम के नशे के एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से पुलिस ने 4.70 ग्राम स्मैक बरामद कर ली है। पुलिस के द्वारा अहमद अली के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है।