आबू रोड: आबूरोड में अवैध विस्फोटक सामग्री के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया, सदर पुलिस ने 20 विस्फोटक छड़ें की बरामद
आबूरोड सदर पुलिस ने अवैध विस्फोटक सामग्री रखने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 20 विस्फोटक छड़ें बरामद की हैं, जिनका उपयोग कुओं एवं अन्य स्थानों पर विस्फोट कार्य में किया जाता है।पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई शहर के निकट भाटनी गांव के सूरीफली स्थित एक खेत में की गई।