Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh

फर्रुखाबाद: सेंट्रल जेल चौराहा व्यापार मंडल के अध्यक्ष बने योगेश गुप्ता, देवेन्द्र और संजीव महामंत्री मनोनीत

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र में स्थित सेन्ट्रल जेल चौराहे पर पहली बार व्यापार मंडल की एंट्री हुई है। जिसमे कमेटी घोषित की गयी। व्यापार मंडल की कमेटी का गठन होनें से स्थानीय व्यापारियों में उत्साह नजर आया| सभी व्यापारियों नें संगठन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का भरोसा दिया। रविवार दोपहर करीब 2 बजे फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल (फेम) की बैठक व्यापारी योगेश

MORE NEWS

थाना अमृतपुर पुलिस द्वारा धोखाधड़ी के आरोप में वांछित 02 अभियुक्त को किया गिरफ्तार । #fatehgarhPolice https://t.co/vGSsPMnmKA

थाना अमृतपुर पुलिस द्वारा धोखाधड़ी के आरोप में वांछित 02 अभियुक्त को किया गिरफ्तार । #fatehgarhPolice https://t.co/vGSsPMnmKA

Farrukhabad, Uttar Pradesh | Jun 16, 2026

फर्रुखाबाद में संवरेंगे स्ट्रीट वेंडर: DM डॉ. अंकुर लाठर ने किया निरीक्षण, बनेंगे वेंडिंग जोन, मॉडल शॉप और मल्टीलेवल पार्किंग

फर्रुखाबाद और फतेहगढ़ की बदलेगी सूरत, अतिक्रमण से मिलेगी मुक्ति

फर्रुखाबाद। जनपद की यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने, स्ट्रीट वेंडरों को बेहतर सुविधाएं देने और शहरी सौंदर्यीकरण को बढ़ावा देने के लिए जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर एक्शन मोड में नजर आ रही हैं। उन्होंने फतेहगढ़ और फर्रुखाबाद नगर क्षेत्र के विभिन्न प्रस्तावित स्थलों का स्थलीय निरीक्षण कर वेंडिंग जोन और मॉडल शॉप विकास की संभावनाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए:

फतेहगढ़ कैंट व सीएमओ ऑफिस क्षेत्र: कैंट क्षेत्र, पीडब्ल्यूडी और सीएमओ कार्यालय के पास के हिस्से को सुव्यवस्थित वेंडिंग जोन के रूप में विकसित किया जाएगा। सुरक्षा और सुंदरता के लिए किनारों पर रेलिंग लगाई जाएगी।
मिशन कंपाउंड व क्रिश्चियन इंटर कॉलेज: मिशन कंपाउंड के सामने के स्ट्रीट वेंडरों का सर्वे कर 'नवयुग योजना' के तहत मॉडल शॉप विकसित करने की कार्ययोजना बनेगी। क्रिश्चियन इंटर कॉलेज मैदान के सामने भी वेंडरों के लिए स्वच्छ और स्थायी मॉडल शॉप बनाई जाएगी।

लाल सराय में मल्टीलेवल पार्किंग: लाल सराय क्षेत्र में स्थित नजूल भूमि का उपयोग मल्टीलेवल पार्किंग और सब्जी विक्रेताओं के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त वेंडिंग जोन बनाने में किया जाएगा।

इन परियोजनाओं से शहर को अतिक्रमण और जाम से मुक्ति मिलेगी। सभी अधिकारी समयबद्ध ढंग से, गुणवत्ता और पारदर्शिता के साथ इन योजनाओं का क्रियान्वयन सुनिश्चित करें।
इस निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सहित संबंधित विभागों के तमाम आला अधिकारी मौजूद रहे।

फर्रुखाबाद में संवरेंगे स्ट्रीट वेंडर: DM डॉ. अंकुर लाठर ने किया निरीक्षण, बनेंगे वेंडिंग जोन, मॉडल शॉप और मल्टीलेवल पार्किंग फर्रुखाबाद और फतेहगढ़ की बदलेगी सूरत, अतिक्रमण से मिलेगी मुक्ति फर्रुखाबाद। जनपद की यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने, स्ट्रीट वेंडरों को बेहतर सुविधाएं देने और शहरी सौंदर्यीकरण को बढ़ावा देने के लिए जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर एक्शन मोड में नजर आ रही हैं। उन्होंने फतेहगढ़ और फर्रुखाबाद नगर क्षेत्र के विभिन्न प्रस्तावित स्थलों का स्थलीय निरीक्षण कर वेंडिंग जोन और मॉडल शॉप विकास की संभावनाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए: फतेहगढ़ कैंट व सीएमओ ऑफिस क्षेत्र: कैंट क्षेत्र, पीडब्ल्यूडी और सीएमओ कार्यालय के पास के हिस्से को सुव्यवस्थित वेंडिंग जोन के रूप में विकसित किया जाएगा। सुरक्षा और सुंदरता के लिए किनारों पर रेलिंग लगाई जाएगी। मिशन कंपाउंड व क्रिश्चियन इंटर कॉलेज: मिशन कंपाउंड के सामने के स्ट्रीट वेंडरों का सर्वे कर 'नवयुग योजना' के तहत मॉडल शॉप विकसित करने की कार्ययोजना बनेगी। क्रिश्चियन इंटर कॉलेज मैदान के सामने भी वेंडरों के लिए स्वच्छ और स्थायी मॉडल शॉप बनाई जाएगी। लाल सराय में मल्टीलेवल पार्किंग: लाल सराय क्षेत्र में स्थित नजूल भूमि का उपयोग मल्टीलेवल पार्किंग और सब्जी विक्रेताओं के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त वेंडिंग जोन बनाने में किया जाएगा। इन परियोजनाओं से शहर को अतिक्रमण और जाम से मुक्ति मिलेगी। सभी अधिकारी समयबद्ध ढंग से, गुणवत्ता और पारदर्शिता के साथ इन योजनाओं का क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। इस निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सहित संबंधित विभागों के तमाम आला अधिकारी मौजूद रहे।

Farrukhabad, Farrukhabad | Jun 16, 2026

एसपी आरती सिंह ने 28 लाख रुपए के 125 फोन बांटे, महीने पहले खोए फोन पाकर खिल उठे चेहरे, थैक्यू फतेहगढ़ पुलिस बोल किया आभार

फर्रुखाबाद पुलिस ने 28 लाख रुपये मूल्य के 125 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। सोमवार को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित एक प्रेस वार्ता में एसपी आरती सिंह ने यह जानकारी दी। इस दौरान बरामद मोबाइल फोन उनके मालिकों को वापस सौंपे गए।

ये मोबाइल फोन जनपद के विभिन्न लोगों के थे, जिनकी गुमशुदगी की शिकायतें पीड़ितों ने पोर्टल के माध्यम से दर्ज कराई थीं। पुलिस की सर्विलांस टीम ने इन शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए इन फोनों को ट्रैक कर बरामद किया।बरामद किए गए कुल 125 मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत 28 लाख रुपये है। सोमवार को पीड़ितों को पुलिस लाइन में बुलाया गया, जहां एसपी ने व्यक्तिगत रूप से उनके फोन वापस किए। कई पीड़ितों के मोबाइल 6 महीने से लेकर 1 साल पहले तक खो गए थे।

एसपी आरती सिंह ने बताया कि फतेहगढ़ पुलिस द्वारा बरामद किए गए ये 125 मोबाइल फोन आज सभी को लौटाए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस यह सुनिश्चित करने का प्रयास कर रही है कि सभी खोए हुए मोबाइल फोन समय रहते उनके मालिकों को वापस मिल सकें।

एसपी आरती सिंह ने 28 लाख रुपए के 125 फोन बांटे, महीने पहले खोए फोन पाकर खिल उठे चेहरे, थैक्यू फतेहगढ़ पुलिस बोल किया आभार फर्रुखाबाद पुलिस ने 28 लाख रुपये मूल्य के 125 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। सोमवार को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित एक प्रेस वार्ता में एसपी आरती सिंह ने यह जानकारी दी। इस दौरान बरामद मोबाइल फोन उनके मालिकों को वापस सौंपे गए। ये मोबाइल फोन जनपद के विभिन्न लोगों के थे, जिनकी गुमशुदगी की शिकायतें पीड़ितों ने पोर्टल के माध्यम से दर्ज कराई थीं। पुलिस की सर्विलांस टीम ने इन शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए इन फोनों को ट्रैक कर बरामद किया।बरामद किए गए कुल 125 मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत 28 लाख रुपये है। सोमवार को पीड़ितों को पुलिस लाइन में बुलाया गया, जहां एसपी ने व्यक्तिगत रूप से उनके फोन वापस किए। कई पीड़ितों के मोबाइल 6 महीने से लेकर 1 साल पहले तक खो गए थे। एसपी आरती सिंह ने बताया कि फतेहगढ़ पुलिस द्वारा बरामद किए गए ये 125 मोबाइल फोन आज सभी को लौटाए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस यह सुनिश्चित करने का प्रयास कर रही है कि सभी खोए हुए मोबाइल फोन समय रहते उनके मालिकों को वापस मिल सकें।

Farrukhabad, Farrukhabad | Jun 15, 2026