अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत थाना कमालगंज क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। इस दौरान ताजिया मार्गों, प्रमुख चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों पर तैनात पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। मोहर्रम पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने हेतु पुलिस बल को सतर्क एवं मुस्तैद रहकर ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए।#Fatehgarhpolice