कतरीसराय: कतरीसराय में किसानों की बढ़ी चिंता,बेमौसम बारिश से खेतों में रखा धान भीगा, कटाई ठप; रबी फसल की बुवाई में होगी देरी
नालंदा जिले में पिछले दो दिनों से हो रही बेमौसम बारिश ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। धान की कटाई के ऐन वक्त पर हुई बारिश से खेतों में खड़ी फसल के साथ काटकर रखे गए धान को भी नुकसान पहुंचा है। बारिश के कारण जिले के सभी 20 प्रखंडों में धान की कटाई प्रभावित हुई है। वहीं, कतरीसराय प्रखंड क्षेत्र में भी किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। सोमवार की सुबह 11