भितरवार: मोहना पहुंचे जीतू पटवारी, कार्यकर्ताओं ने किया जोशीला स्वागत
नगर परिषद मोहना पहुंचने पर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इसी दौरान पूर्व मंत्री लाखन सिंह यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे। नगर परिषद अध्यक्ष राधा कृष्ण धाकड़ सहित कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता व ग्रामवासी रहे मौजूद।