धुरकी: धुरकी खाल गांव में मिट्टी धंसने से वृद्ध की मौत, बीडीओ ने परिजनों को ढांढस बंधाया और हर संभव सरकारी मदद का दिया भरोसा
Dhurki, Garhwa | Aug 29, 2026 धुरकी प्रखंड अंतर्गत खाल गांव में मिट्टी गिरने से एक वृद्ध की दर्दनाक मौत के बाद प्रशासनिक स्तर पर सहायता का आश्वासन दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही शनिवार को दोपहर 2:00 बजे धुरकी के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) अनुरंजन कुमार झा ने खाल गांव पहुंचकर शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान बीडीओ ने पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की