मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में धान खरीदी महाअभियान का शुभारंभ
15 नवंबर से शुरू हुई धान खरीदी, उपार्जन केंद्र में किसानों के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध
किसान श्री योगेंद्र कुमार गबेल ने बताया कि ग्राम डोड़की में 15 नवंबर से धान खरीदी प्रारंभ हो गई है। उपार्जन केंद्र में किसानों की सुविधा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।
उन्होंने कृषि उन्नति योजना के तहत कम धान बेचने वाले किसानों को प्रति एकड़ 13,839 रुपये की शेष आदान राशि प्रदान करने की पहल की सराहना की।
साथ ही ‘तुहर टोकन’ ऐप को किसानों के लिए सुविधाजनक बताते हुए कहा कि इससे घर बैठे टोकन प्राप्त करने की सुविधा मिल रही है, जिससे समय की बचत और परेशानी में कमी होगी।
#समृद्ध_किसान_विकसित_छत्तीसगढ़ #धान_खरीदी_2026 #DhanKharidi2026
Sakti, Chhattisgarh | Nov 17, 2026