बसंतपुर: एसडीएम ने बसंतपुर सीएचसी का औचक निरीक्षण किया, सफाई पर जताई संतुष्टि; कहा, आपातकालीन सेवाएं जल्द होंगी शुरू
भीमनगर वार्ड संख्या 02 स्थित लगभग 4.84 करोड़ की लगत से बने 30 बेड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का एसडीएम विनय कुमार ने औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान ड्यूटी पर डॉ0 सोफिया रहमान पाई गई. वही दो एएनएम के साथ साथ दो गार्ड ड्यूटी पर मिले. एसडीएम श्री कुमार ने अस्पताल के इमरजेंसी कक्ष, दवा काउंटर, चिकित्सक कक्ष समेत अन्य जगहों का निरीक्षण किया. इस क्रम में