तिजारा: तिजारा में भाजपा की संगठनात्मक बैठक संपन्न, आगामी कार्यक्रमों की सफलता पर जोर दिया गया
Tijara, Alwar | May 27, 2026 बीजेपी तिजारा मंडल की एक संगठनात्मक बैठक संपन्न हुई इस बैठक में संगठन की मजबूती और आगामी अभियानों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई।बुधवार दोपहर 3 बजे मिली जानकारी के अनुसार विधानसभा प्रभारी पवन यादव ने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाना भाजपा की मुख्य प्राथमिकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरी निष्ठा के साथ जमीनी स्तर पर कार्य करने का आह्वान किया।