डिंडौरी: दुल्लोपुर गांव के पास अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, दो लोग घायल; अस्पताल में उपचार जारी
डिंडौरी जिले के बजाग थाना क्षेत्र अंतर्गत दुल्लोपुर गांव के पास गुरुवार रात 9:00 बजे अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिसके चलते दो लोग घायल हो गए घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बजाग पहुंचाया गया जहां घायलों का उपचार करते हुए एक गंभीर घायल को जिला अस्पताल रेफर किया गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी ।