अशोकनगर जिले के चंदेरी में एक महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। मिली जानकारी के अनुसार चंदेरी निवासी रति पति विनोद केवट उम्र 27 वर्ष ने शुक्रवार की सुबह 10 बजे अज्ञात कारणों के चलते अपने घर रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों को पता चला तो महिला को जिला चिकित्सालय पहुंचाया।