शिवपुरी नगर: खजरा गांव में पुरानी रंजिश के चलते 5 लोगों ने युवक पर हमला किया, घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया
खजरा गांव के रहने वाले बादल सिंह यादव पुत्र रघुवीर सिंह यादव ने जानकारी देते हुए बताया की वह खिरिया खाना खाकर अपने घर लौट रहा था। तभी वह गांव के गैंदालाल यादव के दरबाजे के पास पहुंचा। तभी गैंदालाल और 4 अन्य लोग पुराने विवाद के चलते गाली गलौज करने लगे। जिसका उसने विरोध किया तो 5 लोगों ने उस पर कुल्हाड़ी फरसा से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया