सहजनवा: सहजनवा के लुचुई के वार्ड नंबर 10 में चोरों ने बंद पड़े घर में खिड़की का ग्रिल तोड़कर लाखों का सामान व कैश किया चोरी
सहजनवा के लुचुई के बार्ड नंबर 10 में चोरों ने बंद पड़े घर में खिड़की का ग्रिल तोड़कर, घर में रखें नगदी और लाखों के सामान चुराकर फरार हो गए, पीड़ित को जानकारी मिलते ही थाने में पहुंचकर पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ, तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है पीड़ित की माने तो खिड़की का ग्रिल तोड़कर कमरे के अंदर घुसकर, कमरे में रखा लाखों के गहने व 92 हजार कैश ले गए।