सेवा पखवाड़ा अंतर्गत स्वच्छता की शपथ दिलाई
________________
मेरा युवा भारत ने स्वच्छ एवं सुंदर परिसर के लिए किया जागरूक
________________
महिला मंडल की सदस्यों ने लिया स्वच्छता का संकल्प
________________
खरगोन 28 सितंबर 2026। मेरा युवा भारत, खरगोन के जिला युवा अधिकारी श्री कुशांग सिंह चौहान के निर्देशन में सेवा पखवाड़ा अंतर्गत ब्लॉक भीकनगांव में स्वच्छता शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व मेरा युवा भारत की ब्लॉक वालंटियर सुश्री प्रीति बासुदे ने किया।
कार्यक्रम में उपस्थित महिला मंडल की सदस्यों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए अपने आसपास के परिसर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने की शपथ दिलाई गई। इस दौरान स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा स्वच्छ वातावरण के लिए सामूहिक सहभागिता का संदेश दिया गया।
#JansamparkMP #khargone #सेवा_संकल्प_अभियान
Khargone (West Nimar), Madhya Pradesh | Sep 28, 2026