बहराइच: नौतला इलाके में घर के बाहर खेल रही बच्ची हुई लापता, तालाब में मिला शव
बहराइच के थाना रामगांव क्षेत्र में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है, जहां अंशिका का शव तालाब में मिला है। पुलिस जाच में जुट गई है। रविवार सुबह घर के बाहर खेलते समय अंशिका लापता हो गई थी, जिसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। पुलिस ने तत्काल गुमसुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। सोमवार को शव तालाब में बरामद हुआ। शव का पोस्टमार्टम कराया गया। जाच जारी है।