बहराइच: खर्चाहा चौराहे के पास दो बाइकों की भीषण टक्कर, हादसे में पिता-पुत्री समेत चार लोग घायल, 2 की हालत गंभीर
जिले के खर्चाहा चौराहे के पास दो बाइकों की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में पिता-पुत्री समेत चार लोग घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल लेकर गए। जहां तीन की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने बहराइच अस्पताल रेफर कर दिया। जिसका इलाज जारी है। जिसमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है।