बहराइच: बहराइच के डीएम ने जिले के किसानों से खेतों में पराली न जलाने और गौशालाओं के लिए पराली दान करने की अपील की
रविवार को जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने जिले के किसानों से अपील की है कि अपने फसल अवशेष को खेतों में जलाएं नहीं बल्कि अपने आसपास स्थित गौवआश्रय स्थल में संरक्षित निराश्रित गोवंशों के लिए अधिक से अधिक मात्रा में पराली फसल/अवशेष व हरा चारा का दान करके गैस संरक्षण जैसे पुण्य कार्य में सहयोग प्रदान करें।