बहराइच: रमपुरवा मुखिया फार्म में हल्दी के खेत में काम कर रहे किसान को बाघ ने नोचकर मार डाला, इलाके में दहशत
कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के रमपुरवा मुखिया फार्म में सरयू नहर पुल के पास रविवार बाघ के हमले में किसान संजीत कुमार की मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार वह हल्दी के खेत में निराई कर रहे थे। तभी जंगल से निकले बाघ ने उनपर हमला कर दिया। जिससे युवक की मौत हो गई। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस जांच में जुट गई है।