डीएसटी व चन्देरिया थाना पुलिस ने 16 किलो 600 ग्राम अवैध डोडा चूरा जब्त कर पंजाब के एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिले में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ हेतु ऑपरेशन नार्कोस चलाया जा रहा है। उसी के तहत कार्रवाई की गई हैं।