चित्तौड़गढ़: मेवाड़ यूनिवर्सिटी गंगरार के डीन चंदरुल ने बांटी सैकड़ो फर्जी डिग्रियां, SOG आरोपी को लेकर आएगी यूनिवर्सिटी
फर्जी डिग्री बांटने के मामले में एसओजी की गिरफ्त में आए मेवाड़ यूनिवर्सिटी गंगरार के डीन कौशल किशोर चंदरुल ने पूछताछ में कई चौंकाने खुलासे किए हैं। उसने कितनी फर्जी डिग्रियां बांटी, उसको भी पता नहीं है लेकिन यह बता कर एसओजी का कामकाज और बढ़ा दिया कि वह पिछले 5 साल से फर्जी डिग्रियां जारी कर रहा था।