चित्तौड़गढ़: चेटीचंड के उपलक्ष में झूलेलाल मंदिर से सिंधी समाज द्वारा विशाल वाहन रैली का हुआ आयोजन
चितौड़गढ़-सिंधी समाज के आराध्य देव भगवान झूलेलाल के1074वें जन्मदिवस चेटीचंड के उपलक्ष्य में समाज के युवाओं ने पूज्य सिंधी पंचायत व झूलेलाल युवा संगठन चितौड़गढ़ के तत्वावधान में विशाल वाहन रैली निकालकर क्षेत्र वासियों को सामाजिक सद्भावना का संदेश दिया। वाहन रैली का शुभारंभ झुलेलाल मंदिर से सुबह 9 बजे हुआ। वाहन रैली में बड़ी संख्या में लोग वाहनों पर मौजूद रहे।