चित्तौड़गढ़: ओछडी टॉल पर डीएसटी ने सदर पुलिस के साथ नाकाबंदी कर भीलवाड़ा जिले के युवक से संदिग्ध 6 लाख 61 हजार 850 की नगदी पकड़ी
डीएसटी ने शहर सदर पुलिस के साथ नाकाबंदी के दौरान एक युवक से संदिग्ध 6 लाख 61 हजार 850 रुपये की नगदी जब्त की। जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि ओछडी टॉल पर एक व्यक्ति के संदिग्ध राशि लेकर आने की सूचना थी जहा नाकाबंदी कर भगवानपुरा, भीलवाड़ा के महादेव नाथ की तलाशी लेने पर उक्त संदिग्ध राशि मिली। नगदी के संबंध में वह कोई जवाब नहीं दे पाया।