चित्तौड़गढ़: सेंती पुलिस चौकी के पास पुलिस को देखकर राहगीर भागा, तलाशी लेने पर उसके कब्जे में पाया गया 24 किलोग्राम डोडा चूरा
चित्तौड़गढ़ सदर पुलिस ने एक राहगीर को 24 किलो डोडा चुरा के साथ गिरफ्तार कियाl पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी के अनुसार उक्त कार्रवाई सेती पुलिस चौकी के पास सब इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह के नेतृत्व में अंजाम दी गई। सेती पुलिस चौकी के पास एक संदिग्ध व्यक्ति दिखा जो पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने करिथदा के हीरालाल जाट को पकडा। तलाशी में उसके पास डोडा चुरा पाया गया।