दमोह: मित्रता दिवस पर जिला अस्पताल को जागरूक युवाओं ने भेंट की दो नई व्हीलचेयर, असहाय मरीजों को मिलेगी सुविधा
Damoh, Damoh | Aug 2, 2026 दमोह जिला अस्पताल को मित्रता दिवस पर श्री गुरुनानक स्कूल बैच-2003 के युवाओं ने 'एक कोशिश, एक पहल' अभियान के तहत दो नई व्हीलचेयर भेंट कीं। सिविल सर्जन डॉ. प्रहलाद पटेल को व्हीलचेयर सौंपते हुए युवाओं ने सामाजिक कार्यों में आगे भी योगदान देने का संकल्प लिया। डॉ. पटेल ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे चलने-फिरने में असमर्थ और गंभीर मरीजों को लाभ मिलेगा।