नाथनगर: शहजादपुर गांव में 750 ग्राम गांजे के साथ एक महिला गिरफ्तार
मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के शहजादपुर गांव में पुलिस ने छापेमारी कर 750 ग्राम गांजा के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई “स्वस्थ युवा, स्वस्थ भागलपुर” विशेष महाअभियान के तहत की गई। पुलिस के अनुसार, वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में अवैध शराब और मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।