सबलगढ़: छात्रावास में अनियमितताओं के आरोप, जांच के निर्देश
छात्रावास में अनियमितताओं के आरोप, जांच के निर्देश रामपुरकलां-सबलगढ़। अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित सीनियर बालक छात्रावास में विद्यार्थियों को मिलने वाली सुविधाओं में कथित अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। ग्रामीणों और छात्रावास में रहने वाले विद्यार्थियों ने अधीक्षक पर मीनू के अनुसार भोजन और शाम का नाश्ता नहीं देने सहित कई गंभीर आरोप लगाए हैं।