इंदौर: रोबोट चौराहे पर चेकिंग के दौरान वाहन चालक ने पुलिसकर्मियों को घायल किया, आरोपी गिरफ्तार
Indore, Indore | Mar 8, 2025 इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र में स्थित रोबोट चौराहे पर पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान एक वाहन चालक ने अपनी गाड़ी को रोकने से इनकार कर दिया और तेज गति से वाहन निकालने का प्रयास किया। चालक के इस व्यवहार से पुलिसकर्मी घायल हो गए। जिसमें पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे राउंडअप किया है।