इंदौर: देवास नाका के पास राहगीर से हुई लूट के मामले में लसुडिया पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ़्तार
Indore, Indore | Mar 8, 2025 इंदौर के लसुडिया थाना क्षेत्र के देवास नाका के पास राहगीर के साथ मारपीट कर मोबाइल और नगदी लूटने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बदमाशों की पहचान दीपक अहिरवार, करन ठाकुर और नितेश उर्फ लाला के रूप में हुई है। जिसमें पुलिस ने घटना की जांच के दौरान 300 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिससे आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया।