इंदौर: मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल के 'भिखारी वाले बयान' के विरोध में कांग्रेस ने कलेक्टर कार्यालय के समीप किया प्रदर्शन
Indore, Indore | Mar 8, 2025 पिछले दिनों प्रदेश के ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल ने लोगो द्वारा दिए गए आवेदन पर भिखारी शब्द का इस्तेमाल किया था। जिसके बाद कांग्रेस ने चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया है। जहां मंत्री पटेल का पुतला दहन किए जाने के साथ ही धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी कड़ी में कलेक्ट्रेट कार्यालय के समीप कांग्रेस के जिला और शहर कांग्रेस कमेटी ने धरना दिया।