इंदौर: इंदौर में आयोजित धरना प्रदर्शन के दौरान पूर्व विधायक अश्विन जोशी ने महापौर को 'गधा' कहा, भाजपा ने जताई आपत्ति
Indore, Indore | Mar 8, 2025 इंदौर में आयोजित हुए कांग्रेस के धरना प्रदर्शन के दौरान पूर्व विधायक अश्विन जोशी ने मंच से खुलेआम इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव को गधा बता दिया।उन्होंने मंच से कहा कि इंदौर का महापौर गधा है और पूरी तरह बेकार हैं। इंदौर की जनता ने पढ़ा-लिखा महापौर चुना था, लेकिन अब वो किसी काम का नहीं। वही जोशी के इस बयान पर भाजपा भड़क गई और विरोध में प्रदर्शन की बात कही।