बिंदकी: रारी बुजुर्ग मोड़ से पुलिस ने मोबाइल छिनैती करने वाले 3 अभियुक्तों को मोटरसाइकिल व मोबाइल के साथ पकड़ा
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के अंतर्गत रारी बुजुर्ग मोड़ के समीप पुलिस ने घेराबंदी करके भाग रहे तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। जिनके पास से छिनैती की घटना का एक मोबाइल तथा घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद की गई। पुलिस ने रविवार को दिन में करीब 2:00 बजे कानूनी कार्रवाई कर तीनों को न्यायालय भेज दिया। तीनों अभियुक्तों ने मोबाइल छीना था।