चरखारी: थाना चरखारी पुलिस ने ग्राम गुढ़ा से रंजिशन हमला करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार, हमले में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद
थाना चरखारी पुलिस टीम ने मंगलवार 4 बजे ग्राम गुढ़ा से रंजिशन हमला करने वाले अभियुक्त प्रमोद राजपूत पुत्र रामस्वरूप राजपूत उम्र करीब 45 वर्ष निवासी ग्राम गुढ़ा थाना चरखारी जनपद महोबा को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से हमले में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद की गई है। बाद आवश्यक कार्यवाही अभियुक्त उपरोक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेशी हेतु भेजा गया है।