चरखारी: चरखारी के जैननगर मुहाल में पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर लहूलुहान किया, डॉक्टर ने हायर सेंटर किया रिफर
चरखारी के जैननगर मुहाल निवासी 28 वर्षीय सोनम पत्नी मंगल ने बताया कि मंगलवार समय 11 बजे उसके मोबाइल में अननोन कॉल आया जिससे पति भड़क गया और उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। चीख पुकार सुनकर उसकी जेठानी उसे बचाने पहुंची और घायल अवस्था में उसे जिला अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टर ने उसका प्राथमिक उपचार कर हालत नाजुक होने पर उसे हायर सेंटर के लिए रिफर कर दिया है।