चरखारी: सदन में महोबा जिले के मूंगफली खरीद केंद्रों के भ्रष्टाचार का मामला उठा, MLC ने उच्च स्तरीय जांच की मांग की
महोबा के विधान परिषद सदस्य जितेंद्र सिंह सेंगर ने सोमवार समय तकरीबन 2 बजे सदन में एक गंभीर मामला उठाया है। उन्होंने मूंगफली खरीद केंद्रों में व्यापक भ्रष्टाचार का मुद्दा सामने रखा है। उन्होंने बताया कि किसानों से सुविधा शुल्क के नाम पर 1000 से 1500 रुपए तक की वसूली की जा रही है। उन्होंने दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग भी की है।