चरखारी: थाना चरखारी में एसडीएम की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक हुई आयोजित, आगामी पर्वों के मद्देनजर दिए निर्देश
होली’ शिवरात्रि’ रमजान पर्व के पूर्व सोमवार समय 5 बजे चरखारी थाना में आयोजित पीस कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसडीएम डॉ. प्रदीप कुमार ने डीजे संचालकों को सख्त हिदायत दी कि इस बार परीक्षाओं को देखते हुए डीजे की ध्वनि पर कड़ी नजर प्रशासन की होगी। बैठक में उन्होंने डीजे संचालकों को नोटिस जारी किए जाने के निर्देश प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार को दिए हैं।